चेट्टियार शिल्प: आथनगुडी टाइलें

प्रक्रिया और एक जैसा दिखना

Dastkari Haat Samiti

दस्तकारी हाट समिति

Chettiar Crafts: Inside a Chettiar Mansion (Late 19th century)Dastkari Haat Samiti

चेट्टिनाड की आथनगुडी टाइलें हाथ से बनाई जाती हैं. इनमें संस्कृति और व्यापार की अनूठी झलक देखने को मिलती है. ये चेट्टियार समुदाय की समृद्ध संस्कृति की कहानी सुनाती हैं. यह समुदाय पुराने ज़माने में बहुत ज़्यादा व्यापार किया करता था. चेट्टियार समुदाय ने बड़ी-बड़ी हवेलियां बनवाईं. इन्हें बनाने के लिए वे लकड़ी के खंभों, जापानी टाइलों, इटैलियन मार्बल, और दूसरे देशों से मंगवाए गए रंग-बिरंगी कलाकृतियों वाले शीशों का इस्तेमाल करते थे.

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

हालांकि, उन्हें जल्द ही यह एहसास हुआ कि भारत में इन टाइलों की मरम्मत में लगने वाले सामान न मिलने की वजह से, टाइलों की मरम्मत में बहुत खर्चा होता था. इस वजह से, कारोबारी सोच रखने वाले इस समुदाय ने छोटे स्तर पर एक उद्योग शुरू किया. इस उद्योग में इन विदेशी टाइलों की नकल करके टाइलें बनाई जाने लगीं. इसी का नतीजा थीं आथनगुडी टाइलें.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

इन टाइलों का नाम आथनगुडी गांव के नाम पर रखा गया जहां इन्हें बनाया जाता था. आज भी इस गांव में ये टाइलें पारंपरिक तरीके से बनाई जाती हैं. इन टाइलों के बारे में एक बात बहुत दिलचस्प है. ये जितनी पुरानी होती जाती हैं उतनी ही खूबसूरत और चमकदार होती जाती हैं.

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

आथनगुडी टाइलों को हाथ से बनाया जाता है और इनका इस्तेमाल घर सजाने के लिए किया जाता है.

ये खास ज्यामितीय डिज़ाइन में बनाई जाती हैं और अलग-अलग आकारों में मिलती हैं.

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

इनमें मानक रंगों के तौर पर लाल, गहरा पीला, हरा, और स्लेटी रंग का इस्तेमाल किया जाता है.

इन्हें बनाने की प्रक्रिया बहुत खास है और इसके लिए यहीं की मिट्टी इस्तेमाल की जाती है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

The process of making the tiles

शिल्पकारों का मानना है कि उनके गांव की मिट्टी, इन टाइलों को बनाने और इन पर सुंदर डिज़ाइन बनाने के लिए बिल्कुल सही है. इसी वजह से हर टाइल शानदार होती है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

सबसे पहले, किसी डिज़ाइन को बनाने के लिए धातु की स्टेंसिल तैयार की जाती है. यह धातु के हैंडल वाले फ़्रेम में बनाई जाती है. इसकी मदद से फूलों वाले या ज्यामितीय डिज़ाइन बनाए जाते हैं.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

इस फ़्रेम को टाइल के आकार वाली कांच की प्लेट पर रखा जाता है. इसके बाद, कांच की शीट को टाइल के आकार में काटा जाता है.

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

तैयार होता हुआ सीमेंट का मिश्रण

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

सीमेंट का यह रंगीन मिश्रण किसी शिल्पकार ने तैयार किया है

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

सीमेंट का रंगीन मिश्रण तैयार करने की प्रक्रिया

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

A mixture of cement and coloured oxide, in a liquid slurry state, is individually poured into patterned moulds upon a glass piece.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

सीमेंट और रंगीन ऑक्साइड के तरल मिश्रण को अलग-अलग सांचों में कांच के टुकड़े पर डाला जाता है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

सीमेंट के किसी दूसरे रंग का मिश्रण, डिज़ाइन के मुताबिक अलग-अलग खांचों में डाला जाता है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

सीमेंट सेट होने के कुछ मिनटों बाद, फ़्रेम को बाहर निकालते ही कांच पर एक रंगीन डिज़ाइन बन जाता है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

इसके बाद, यहां पाए जाने वाले रेत की एक पतली परत बिछाई जाती है. साथ ही, टाइल को सीमेंट, रेत, और छोटे पत्थरों से पौने इंच की मोटाई तक भरा जाता है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

गीले सीमेंट पर, सूखे हुए रेत की एक परत डाल दी जाती है

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

इसके बाद, फ़्रेम को सीमेंट के गारे से भरा जाता है

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

फ़्रेम को सीमेंट के गारे से भरा जा रहा है

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

हाल के दिनों में, शिल्पकारों ने फ़्री-हैंड डिज़ाइन बनाने की प्रक्रिया ईज़ाद की है. इस डिज़ाइन को बिना किसी टेम्प्लेट के बनाया जाता है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

फ़्री-हैंड डिज़ाइन और टेम्प्लेट की मदद से बनाई जाने वाली टाइलों की प्रक्रिया एक जैसी ही होती है.

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

फ़्री-हैंड डिज़ाइन तैयार करने के लिए, कारीगर हाथ से चलाए जा सकने वाले छोटे औज़ारों का इस्तेमाल करते हैं

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

इस फ़ोटो में किसी शिल्पकार का बनाया हुआ कंटेम्पररी इनोवेटिव डिज़ाइन का एक वर्शन दिखाया गया है

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

Here's how the artisan uses his imagination to create new free-hand designs without a template.

Late into the video - and almost in sync with the growing suspense of the tile's making - the energetic drum beats of what may be an independent local celebration can be heard in the background!

Chettiar Crafts: Making an Athangudi tile (2017)Dastkari Haat Samiti

ताज़ा बनी टाइलें सूखने के लिए छोड़ दी जाती हैं

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

इन टाइलों को एक के ऊपर एक रख कर इनका एक ढेर बनाया जाता है. इस ढेर को आठ से बारह दिनों तक पानी में डुबोकर रखा जाता है. इसके बाद, इन्हें पानी से निकालकर 24 घंटे तक सूखने दिया जाता है, ताकि टाइल को ठोस बनाया जा सके.

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

तैयार हो चुकी इन कांच वाली टाइलों को नहीं निकाला गया है

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

तैयार हो चुकी टाइलों की नमी सोखने के लिए इन्हें भूसे से ढक दिया जाता है.

भूसे में मौजूद तेल की वजह से इन पर शानदार चमक आ जाती है.

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

The end result

After the long drawn process, the result comes in the form of a unique and coloured tile. 

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

टाइलों को मिलाकर एक डिज़ाइन बनाने की प्रक्रिया दिखाता एक कारीगर

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

एक पारंपरिक आथनगुडी टाइल का डिज़ाइन कई टाइलों को मिलाकर बनाया जाता है.

Chettiar Crafts: At the tile workshop (2017)Dastkari Haat Samiti

चेट्टियार शिल्प के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, यहां पढ़ें:
- चेट्टियार धरोहर
- कोटान टोकरियां
- नई दिशाएं

आभार: कहानी

क्रेडिट: कहानी
लेख: आलोका हिरेमथ, जया जेटली, और प्रेमा दत्ता
फ़ोटोग्राफ़ी: चिरोदीप चौधरी
शिल्पकार: लक्ष्मी टाइल हाउस, गणपति टाइल हाउस, और एम.आरएम.आरएम कल्चरल फ़ाउंडेशन
ग्राउंड फ़ैसिलिटेटर: शालिनी शशि
क्यूरेटर: रुचिरा वर्मा

क्रेडिट: सभी मीडिया
कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है कि पेश की गई कहानी किसी स्वतंत्र तीसरे पक्ष ने बनाई हो और वह नीचे दिए गए उन संस्थानों की सोच से मेल न खाती हो, जिन्होंने यह सामग्री आप तक पहुंचाई है.
ज़्यादा जानें
मिलती-जुलती थीम
कारीगरी भारत की
कारीगरों से मिलिए, उनका हुनर देखिए, और उनकी कहानियां दुनिया तक पहुंचाइए
थीम देखें
मुख्यपृष्ठ
डिस्कवर
वीडियो गेम खेलें
आस-पास
पसंदीदा