जादुई काढ़े बनाना सीखना न सिर्फ़ जादूगरी के लिए ज़रूरी है बल्कि, बीमारियों की दवाई तैयार करने में भी काम आता है. जादुई दुनिया में काढ़ों का इस्तेमाल बीमार लोगों का इलाज करने, किसी का रूप बदलने या किसी को किसी से प्यार करवाने के लिए किया जाता है.
"मुझे नहीं लगता कि तुम उबलती कड़ाही से उठते हुए लहराते धुएं की सुंदरता को कभी समझ पाओगे …"
प्रोफ़ेसर स्नेप, हैरी पॉटर और पारस पत्थर
Ulrich Molitor, De laniis et phitonicis mulieribus ad illustrissimum principem dominum Sigismundum archiducem Austrie tractatus pulcherrimus (1489/90)मूल स्रोत: IA.5209.
कड़ाही वाली जादूगरनियां
कोलोन में सन् 1489 में प्रकाशित हुई इस किताब में पहली बार कड़ाही वाली जादूगरनियों की तस्वीर छपी.
इस तस्वीर में ओले बरसाने के लिए, दो बूढ़ी औरतों को एक बड़ी कड़ाही में एक सांप और मुर्गा डालते हुए दिखाया गया है. आम तौर पर जादूगरनियों को बदसूरत, भयंकर और शैतानी माना जाता है. उनकी यह छवि इस बेहद असरदार तस्वीर से और पक्की होती है.
An exploded cauldron (20th century)मूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle, 170
एक फटी हुई कड़ाही
यह कड़ाही अब अपने पुराने रूप में नहीं है. माना जाता है कि यह कड़ाही तब फट पड़ी जब आधुनिक कॉर्निश जादूगरनियों का एक समूह समुद्र के किनारे इसमें कोई जादुई काढ़ा पकाने की कोशिश कर रहा था. कहानी के मुताबिक, 'जब उन्हें यह महसूस हुआ कि धुआं खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है … तो जादूगरनियां घबरा गईं और मौके से दुम दबाकर भाग खड़ी हुईं.’ जब उनके दोस्त उस जगह पर पहुंचे, तो वहां उन्हें सिर्फ़ यह फटी हुई कड़ाही मिली. यह किसी काली बदबूदार चीज़ में सनी हुई थी.
'हर्माइनी ने नई चीज़ें कड़ाही में डाली और तेज़ी से उन्हें मिलाने लगी. 'यह पंद्रह दिन में तैयार हो जाएगा', उसने खुश होकर कहा.
हर्माइनी ग्रेंजर - हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना
Portrait of Professor Severus Snape by Jim Kay, for The Prisoner of AzkabanThe British Library
प्रोफ़ेसर स्नेप
सीवियरस स्नेप का यह पोर्ट्रेट जिम के ने हैरी पॉटर और पारस पत्थर के चित्रों वाले एडिशन के लिए पेंट किया था.
इसमें स्नेप के बारे में कई सारे संकेतों के ज़रिए बताने की कोशिश की गई है. स्नेप के नज़दीक रखी बोतल में कैद छछुंदर से पता चलता है कि वह जासूस हैं, जबकि उनके हाथ के नज़दीक रखे घाटी से लाए हुए लिली के फूलों से हैरी की मां लिली के लिए उसका बेइंतहा प्यार पता चलता है. यहां कैंची 'सेक्टमसेम्परा' (स्नेप के बनाए काले जादू के एक मंत्र) की तरफ़ इशारा करती है. हरे रंग का कवच और टेबल का ऊपरी हिस्सा, उनके हाउस 'नागशक्ति' को दिखाता है.
Installing a book in the Potions roomThe British Library
'स्नेप ने उनकी जोड़ियां बना दीं और उन्हें छाले ठीक करने वाला एक आसान जादुई काढ़ा बनाने का काम दे दिया. हैरी पॉटर और पारस पत्थर
Jacob Meydenbach, Ortus Sanitatis (1491)मूल स्रोत: IB.344.
जादुई काढ़ों की क्लास
हाथ से रंगा हुआ जादुई काढ़ों की क्लास का यह चित्र हॉर्टस सैनिटैटिस (सेहत का बगीचा) में मिलता है. हॉर्टस सैनिटैटिस प्राकृतिक चीज़ों के इतिहास का पहला छपा हुआ एन्साइक्लोपीडिया है. इसमें पेड़-पौधों, जानवरों, पक्षियों और पत्थरों की जानकारी के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं.
इसमें जादुई काढ़ों के मास्टर फ़र वाला धारीदार चोगा पहने हुए हैं. उनके साथ उनका एक सहायक रेसिपी की किताब खोले खड़ा हुआ है.
स्नेप अपने लंबे काले चोगे में घूमकर देखते रहे कि वे सूखी हुए बिच्छू-बूटी और सांप के ज़हरीले दांत के चूर्ण को किस तरीके से तौल रहे हैं
हैरी पॉटर और पारस पत्थर
Bald's Leechbookमूल स्रोत: Royal MS 12 D XVII
बॉल्ड की लीचबुक
इस एंग्लो-सैक्सन (ये वे लोग थे जो 5वीं शताब्दी में जर्मनी से इंग्लैंड आकर बस गए थे) की रेसिपी की किताब का नाम 10वीं सदी के चिकित्सक बॉल्ड के नाम पर रखा गया है, जो इस किताब के पहले मालिक थे. बॉल्ड की लीचबुक में उस समय की दवाओं की जानकारी मौजूद है. इस किताब में, सांप के डसने पर इलाज के लिए बेटोनी (जिसे हिंदी में कंक्रिता कहते हैं) नाम की बूटी को वाइन (एक तरह की शराब) में मिलाकर पीने की सलाह दी गई है. वहीं, किसी घाव को भरने के लिए प्रार्थना करते समय उस पर कान के मैल को मलने की सलाह दी गई है.
An apothecary’s shop, in a surgeon’s manuscript (14th century)मूल स्रोत: Sloane MS 1977
ये ओल्डे' की दवाइयों की दुकान
सात सौ साल पहले, बेटनी जैसी जड़ी-बूटी या बीज़ोआ पत्थर जैसा काढ़े का सामान या काढ़ा लेने के लिए दवाइयों की दुकान पर जाना पड़ता था. इस मध्यकालीन चित्र में एक पेशेवर चिकित्सक को दुकान में काम करते हुए दिखाया गया है. आज के ज़माने में जैसा काम दवाई बेचने वाले (फ़ार्मासिस्ट) करते हैं, वैसा ही काम ये भी किया करते थे. वह अपने ग्राहक को एक धारीदार जार दे रहा है.
सामग्री को मिलाने के लिए काम में आने वाला एक बर्तन छत से लटकता हुआ दिखाया गया है.
Pierre Pomet, A Compleat History of Druggs (1748)मूल स्रोत: 546.k.19.
बीज़ोआ वाली बकरी
बीज़ोआ पत्थर का इस्तेमाल ज़हर के तोड़ के रूप में किया जाता है. यह पत्थर जानवरों के पेट में ना पच पाने वाले फ़ाइबर से बनता है. दवाओं के इतिहास में दिखाया गया है कि ये पत्थर ज़्यादातर 'बीज़ोआ बकरी' में पाए जाते हैं. हालांकि, इन्हें गाय और हाथियों की आँतों में भी पाया गया है.माना जाता है कि, बीज़ोआ कितना ताकतवर है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे किस जानवर से लिया जा रहा है.
'ओह, बड़ी अच्छी किस्मत रही कि तुमने बीज़ोआ के बारे में सोच लिया.' हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस
क्या Visual arts में दिलचस्पी है?
अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए Culture Weekly के अपडेट पाएं
अब आप बिलकुल तैयार हैं!
आपका पहला Culture Weekly इस हफ़्ते आएगा.