Dastkari Haat Samiti
दस्तकारी हाट समिति
गडिया लोहार, उत्तर भारत में लोहारों का एक समुदाय है. इस समुदाय के लोग हमेशा यात्रा करते रहते हैं. यह समुदाय मूल रूप से राजस्थान से है. इन्हें इनकी सजी हुई गाड़ी से पहचाना जा सकता है. यही गाड़ी इनका घर भी होती है और एक जगह से दूसरी जगह जाने का ज़रिया भी. ये पारंपरिक लोहार बर्तन, खेती के औज़ार, और गावों में रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीज़ें बनाते हैं. इस तरह ये स्थानीय बाज़ारों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं.
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
बाज़ार से खरीदी गई लोहे की शीट से उत्पाद बनाता लोहार.
Metal Craft: In the blacksmith's workshop (2017-08)Dastkari Haat Samiti
लोहार कच्चा माल यानी लोहे को बाज़ार से खरीदते हैं. अगर लोहा शीट के रूप में नहीं है, तो इससे अशुद्धियां निकालने के लिए लोहे को कभी-कभी गर्म करना पड़ता है.
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
गर्म लोहे को चिमटे (चुटकी) से पकड़ा जाता है और मनचाहा आकार देने के लिए उसे निहाई (कुंदल) पर रखकर हथौड़े से पीटा जाता है.
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
कारीगर और उनका परिवार साथ मिलकर अपनी वर्कशॉप में काम करते हैं.
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
Metal Craft: Metal artisan at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
लोहे के टुकड़े को भट्टी में गर्म किया जाता है.
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
भट्टी में ब्लोअर का इस्तेमाल होता है. इसमें गर्म हवा देने के लिए एक पंखा लगा होता है जिसे घुमाने के लिए साइकिल के पहिये का इस्तेमाल होता है.
Metal Craft: Metal artisan at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
लोहे के गर्म टुकड़े को आकार में ढालने के लिए हथौड़े से पीटता कारीगर.
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
जब एक कारीगर गर्म लोहे को हथौड़े से पीटता है, तो दूसरा उसे सीधा रखने के लिए पकड़कर रखता है.
Metal Craft: Metal artisan at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
लोहे की पट्टी से बर्तन का हैंडल बनाता कारीगर.
Metal Craft: Metal artisan at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
लोहे की पट्टी से बर्तन का हैंडल बनाता कारीगर.
Metal Craft: Metal artisan at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
ध्यान लगाकर बर्तन का हैंडल बनाता कारीगर.
Metal Craft: Metal artisan at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
लोहे को हथौड़े से पीटकर मनचाहे आकार में ढालने से पहले, उसे लाल होने तक गर्म किया जाता है.
Metal Craft: In the blacksmith's workshop (2017-08)Dastkari Haat Samiti
पारंपरिक उत्पादों में, गांव के घरों और खेती में इस्तेमाल होने वाली चीज़ें शामिल हैं.
Metal Craft: The blacksmith's wares (2017-10)Dastkari Haat Samiti
खेती में इस्तेमाल होने वाला पारंपरिक औज़ार जिसे लोहे से बनाया गया है.
Metal Craft: In the blacksmith's workshop (2017-08)Dastkari Haat Samiti
चिमटे जैसे कुछ उत्पादों को स्थानीय बाज़ार में बेचा जाता है.
Metal Craft: Metal artisans at work (2017-08)Dastkari Haat Samiti
राजस्थान के धातु कारीगरों के बारे में यहां और जानें:
- लघु धातु कारीगरी
- गाडिया लोहारों का समुदाय
- गाडिया लोहारों की नई खोज
क्रेडिट: कहानी
टेक्स्ट: आलोका हिरेमथ, जया जेटली, और प्रेमा दत्ता
फ़ाेटोग्राफ़ी: सुलेमान मर्चेंट और चारु वर्मा
कारीगर: हनुमान लोहार और हज़ारी लाल
ग्राउंड फ़ैसिलिटेटर: चारु वर्मा और अलोका हिरेमथ
वीडियो: सुलेमान मर्चेंट
क्यूरेटर: रुचिरा वर्मा
क्या डिज़ाइन में दिलचस्पी है?
अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए Culture Weekly के अपडेट पाएं
अब आप बिलकुल तैयार हैं!
आपका पहला Culture Weekly इस हफ़्ते आएगा.