मैडागास्कर

मेडागास्कर, या 'मेडागास्कर गणराज्य' हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ विश्व की पाँच प्रतिशत पादप और जीव प्रजातियाँ मौजूद हैं। इनमें से ८० प्रतिशत केवल मेडागास्कर में ही पाई जाती हैं। इस देश की दो तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे निवास करती है। मैडागास्कर 150 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व से अफ्रीका से अलग हो चुका है। इसी कारण से, इस द्वीप पर पाए जाने वाले अधिकांश पौधे और जंतु, पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं। इसकी सुदूरता के कारण, लगभग 2,000 वर्ष पहले तक भी मैडागास्कर में मनुष्यों का आवास नहीं देखा जा सकता था। मालागासी- यह इस द्वीप पर रहने वाले लोगों के लिए एक नाम है- इन लोगों का विकास इण्डोनेशियाई लोगों से हुआ, जिन्होंने हिंद महासागर में से होकर रास्ता बनाया। बाद में अरबी और अफ़्रीकी लोग भी यहां पहुँच गए और उन्होंने इस द्वीप पर पायी जाने वाली अद्वितीय सांस्कृतिक प्रथाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूर्वी तट पर, एक अवधि तक डाकुओं की उपस्थिति के बाद, 19 वीं शताब्दी के अंत में मैडागास्कर को फ्रांस के द्वारा उपनिवेश बना लिया गया। मैडागास्कर ने 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त कर ली और आजा यह एक लोकतान्त्रिक राज्य है।
कम दिखाएंऔर पढ़ें
विकिपीडिया

इस जगह के बारे में ज़्यादा जानें

444 आइटम

क्या खान-पान में दिलचस्पी है?

अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए Culture Weekly के अपडेट पाएं

अब आप बिलकुल तैयार हैं!

आपका पहला Culture Weekly इस हफ़्ते आएगा.

मुख्यपृष्ठ
डिस्कवर
वीडियो गेम खेलें
आस-पास
पसंदीदा