15वीं सालगिरह का जश्न!

बेंगलुरु

बंगलौर/बेंगलुरू भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी निर्यातक के रूप में अपनी भूमिका के कारण बैंगलोर को व्यापक रूप से "भारत की सिलिकॉन वैली" के रूप में माना जाता है।
वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिके ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को बंगलोर से बंगलुरु में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है।
कम दिखाएंऔर पढ़ें
विकिपीडिया

इस जगह के बारे में ज़्यादा जानें

285 आइटम

क्या इतिहास में दिलचस्पी है?

अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए Culture Weekly के अपडेट पाएं

अब आप बिलकुल तैयार हैं!

आपका पहला Culture Weekly इस हफ़्ते आएगा.

मुख्यपृष्ठ
डिस्कवर
वीडियो गेम खेलें
आस-पास
पसंदीदा