आइसलैंड

आइसलैंड, आधिकारिक रूप से आइसलैंड गणराज्य उत्तर पश्चिमी यूरोप में, उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फ़रो द्वीप समूह, और नार्वे के मध्य बसा एक नार्डिक द्विपीय देश है। आइसलैण्ड का क्षेत्रफल लगभग १, ०३, ००० किमी२ है और अनुमानित जनसंख्या ३, १३, ००० है। यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा, व विश्व में अठारहवा सबसे बड़ा द्वीप है। आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक है, और देश की आधी जनसंख्या राजधानी में ही निवास करती है।
अवस्थापन साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि आइसलैंड में अवस्थापन ८७४ ईस्वी में आरंभ हुआ था, जब इंगोल्फ़र आर्नार्सन लोग यहाँ पर पहुँचे, यद्यपि इससे पहले भी कई लोग इस देश में अस्थाई रूप से रुके थे। आने वाले कई दशकों और शताब्दियों में अवस्थापन काल के दौरान अन्य बहुत से लोग आइसलैण्ड में आए। 1262 में आइसलैण्ड, नार्वे के ओल्ड कोवेनेन्ट के अधीन आया और 1918 में संप्रभुता मिलने तक नार्वे और डेनमार्क द्वारा शासित रहा। डेनमार्क और आइसलैण्ड के बीच हुई एक संधि के अनुसार आइसलैण्ड की विदेश नीति का नियामन डेनमार्क के द्वारा किया जाना तय हुआ और दोनों देशों का राजा एक ही था जब तक की 1944 में आइसलैण्ड गणराज्य की स्थापना नहीं हो गई। इस देश को विभिन्न नामों से पुकारा गया, विशेषरूप से कवियों द्वारा।
कम दिखाएंऔर पढ़ें
विकिपीडिया

इस जगह के बारे में ज़्यादा जानें

709 आइटम

क्या इतिहास में दिलचस्पी है?

अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए Culture Weekly के अपडेट पाएं

अब आप बिलकुल तैयार हैं!

आपका पहला Culture Weekly इस हफ़्ते आएगा.

मुख्यपृष्ठ
डिस्कवर
वीडियो गेम खेलें
आस-पास
पसंदीदा