15वीं सालगिरह का जश्न!

तंत्र-मंत्र और जादू के संग्रहालय के अनोखे संग्रह

जादुई झाड़ू से लेकर क्रिस्टल बॉल तक -- यहाँ सब है

Google Arts & Culture से

Palmistry handमूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle, 855

तंत्र-मंत्र और जादू का संग्रहालय (म्यूज़ियम ऑफ़ विचक्राफ़्ट एंड मैजिक), कॉर्नवाल के एक सुंदर गांव बॉस्कैसल के बंदरगाह पर स्थित है. इसे 1951 में सेसिल विलियमसन ने बनाया था, जिनकी रहस्यमयी चीज़ों में लबे समय से रुचि रही थी और इन्होंने सबसे पहले इस संग्रहालय को आइल ऑफ़ मैन के कैसलटाउन में खोला था. अंत में, संग्रहालय 1960 में बॉस्कैसल में बनाया गया और उस समय दर्शकों के लिए प्रदर्शन में वहां वस्तुओं और चित्रों का एक अजीबोगरीब मिश्रण रखा जाता था और साथ ही पश्चिमी देश के वस्तुओं का दुर्लभ चयन प्रदर्शित किया जाता है.

बॉस्कैसल इत्तेफ़ाक से नहीं चुना गया था, बल्कि सेसिल को लगा कि यह जगह प्राचीन जादू से घिरी हुई है जहां आत्मा की दुनिया सदियों से बंद पड़ी है. पहले, उन्होंने कहा था कि: “इस जगह से तीन मील दूर आपको एक जीवित पत्थर के चेहरे में खुदी हुई प्रागैतिहासिक भूलभुलैया मिलेगी, जो इस बात को साबित करती है कि प्राचीन काल में इस जगह लोग जादूई क्रिया किया करते थे.”

A serpentine wand (20th century)मूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle, 362

तंत्र-मंत्र और जादू का संग्रहालय (म्यूज़ियम ऑफ़ विचक्राफ़्ट एंड मैजिक), तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और रहस्य से जुड़ी चीज़ों का दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा संग्रह है, जहां 3,000 से ज़्यादा अलौकिक वस्तुएं और 7,000 से ज़्यादा किताबें हैं. सायमन कॉस्टिन संग्रहालय के मौजूदा निदेशक हैं और 2013 से संग्रहालय के संचालन की देख-रेख कर रहे हैं. संग्रहालय के साथ सायमन का संबंध 2004 से शुरू हुआ, जब बॉस्कैसल में आए बाढ़ से संग्रहालय को नुकसान पहुंचा. वे उस समय लंदन में इस तबाही को देख रहे थे. सायमन ने बताया कि “मैं कई सालों से इस संग्रहालय के बारे में जानता था, लेकिन वह हमेशा से पहुंच से बहुत दूर लगा.” उस समय संग्रहालय के मालिक, ग्राहम किंग से संपर्क करने के बाद, सायमन लंदन के भूविज्ञान संग्रहालय के साथ एक मध्यस्थ बन गए वह संग्रहालय पुराने प्रदर्शन केस को हटा रहा था और सायमन ने उनसे बात करके उन केस को तंत्र-मंत्र और जादू का संग्रहालय के लिए दान किया जाना व्यवस्थित करवाया. “ग्राहम ने 2012 में मुझसे पूछा था कि क्या मैं इस संग्रहालय का नया मालिक और संरक्षक बनना चाहूँगा और 2013 में 31 अक्टूबर को इससे जुड़े सभी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर हो गए”, जो कि एक रहस्य, जादू-टोने से जुड़े संग्रहालय के लिए उसी के जैसी एक तारीख थी.

Witch's Scrying Mirror (20th century)मूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle, 342

तब से सायमन सभी जादूई चीज़ों से जुड़े अपने जुनून को लिप्त हो गए, जिसकी ओर वह बचपन से ही आकर्षित हुआ करते थे, लगातार “अलौकिक कहानियों से जुड़ी” किताबें पढ़ना और साथ ही अपने माता-पिता के रीडर्स डायजेस्ट, लोककथा, काल्पनिक कथा और ब्रिटेन के लेजेंट की किताबों को पढ़कर खो जाना.

Fortune telling tea-cup Fortune telling tea-cup (c. 1932–39)मूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle, 1398

सायमन ने संग्रहालय के बढ़ते संग्रह पर कहा कि “ज़्यादातर चीज़ें सिसिल के मूल संग्रह से है लेकिन हमें जादूगरों से कई चीज़ें दान में मिलीं और हम सक्रिय रूप से निलामी वाली वेबसाइटों और बेशक, Ebay पर भी नज़र रखते थे”. मुख्य रूप से यूके के जादूई वस्तुओं पर ध्यान देते हुए, संग्रहालय के संग्रह का हिस्सा बनने वाली कलाकृतियों पर गुणवत्ता परीक्षण से यह सिद्ध हो जाता है कि वास्तव में “इसका मालिक कौन था और इस वस्तु का किस तरह से इस्तेमाल किया गया होगा”.

Olga Hunt's broomstickमूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle, 334

जबकि संग्रह पहले से ही एक व्यापक मिश्रण है, सायमन और उनकी टीम अक्सर इंटरनेट पर वस्तुओं को खोजती रहती है और लंबे समय से वे एक टोडस्टोन की अंगूठी ढूंढ रहे हैं. सायमने ने इसके बारे में बताया कि “टोडस्टोन को बुफ़ोनाइट भी कहा जाता है और माना जाता था कि इसे ज़हर का असर खत्म किया जा सकता है और यह मेंढक के सिर पर मिलता है”. “टोडस्टोन वास्तव में लेपिटोड के जीवाश्म दांत होते हैं, यह जुरासिक और क्रिटेशियस काल से एक विलुप्त मछली है. टोडस्टोन की अंगुठियों के बारे में सबसे पहले 14वीं सदी में रिपोर्ट किया गया था और वह 18वीं सदी तक बनता रहा. उनका मिलना बहुत मुश्किल है, इसलिए वे हमारी सूची में सबसे ऊपर हैं”.

Smelly Nelly’s Black Moon Crystal Ball (20th century)मूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle, 341

ब्रिटिश लाइब्रेरी की प्रदर्शनी हैरी पॉटर: जादू का इतिहास में संग्रहालय की सहभागिता के कारण इसे ढेर सारे जादूई वस्तु उधार मिले हैं जिसमें अन्य चीज़ों के साथ-साथ एक 20वीं सदी की विस्फ़ोट होने वाली कड़ाही, सांप के आकार की जादूई छड़ी, भविष्यवाणी करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक जादूई दर्पण और एक काले चांद का क्रिस्टल बॉल शामिल हैं.

हालांकि इन वस्तुओं से किताबों के प्रशंसक परिचित होंगे, लेकिन इस तंत्र-मंत्र और जादू के संग्रहालय (म्यूज़ियम ऑफ़ विचक्राफ़्ट एंड मैजिक) को इतने सालों में और भई अनपेक्षित कलाकृतियों का उचित हिस्सा मिला है. सायमन ने बताया कि “यहां एक संरक्षित मानव का सिर है. माना गया था कि वह मध्यकालीन अवशेष है और उसे प्यार से ‘हैरी’ नाम दिया गया”. “कुछ सालों पहले इस सिर की फ़ॉरेंसिक जांच की गई और पता चला कि यह मिस्र की ममी है और यह असल में एक पुरुष नहीं बल्कि महिला का सिर है! जिसे अब ‘हैरियट’ कहा जाता है”.

Magical gardening implements made from horn and boneमूल स्रोत: The Museum of Witchcraft and Magic, Boscastle

जैसे-जैसे तंत्र-मंत्र और जादू के संग्रहालय (म्यूज़ियम ऑफ़ विचक्राफ़्ट एंड मैजिक) का संग्रह बढ़ रहा है साथ ही और भी जादूई होता जा रहा है, संग्रहालय हमें जादू के व्यापक इतिहास को वापस देखने का और उन कई तरीकों के बारे में और जानने का मौका देता है जिनसे लोग अपनी ज़िंदगी में अलौकिकता का स्वागत करते हैं.

क्रेडिट: सभी मीडिया
कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है कि पेश की गई कहानी किसी स्वतंत्र तीसरे पक्ष ने बनाई हो और वह नीचे दिए गए उन संस्थानों की सोच से मेल न खाती हो, जिन्होंने यह सामग्री आप तक पहुंचाई है.
ज़्यादा जानें
मिलती-जुलती थीम
Harry Potter: A History of Magic
Explore the wonders of the British Library exhibition
थीम देखें

क्या खान-पान में दिलचस्पी है?

अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए Culture Weekly के अपडेट पाएं

अब आप बिलकुल तैयार हैं!

आपका पहला Culture Weekly इस हफ़्ते आएगा.

मुख्यपृष्ठ
डिस्कवर
वीडियो गेम खेलें
आस-पास
पसंदीदा